Online Apply Abua Awas Yojana Jharkhand 2024 | झारखंड अबुआ आवास योजना से मिलेंगे तीन कमरे वाला घर

Abua Awas Yojana Jharkhand 2024: जैसा कि आप सभी जानते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश भर के कमजोर लोगों के लिए आवास उपलब्ध करवाने के लिए इस योजना की शुरुआत की थी। ठीक वैसे ही झारखंड सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी झारखंड अबुआ आवास योजना की शुरुआत की थी, जो नए मुख्यमंत्री के आने के बाद भी जारी है।

जिसके तहत कमजोर और गरीब वर्ग के लोगों के लिए आवास दिया जाता है जिसका पूरा खर्च झारखंड सरकार उठाती है। तो आइए जानते हैं कि ये झारखंड अबुआ आवास योजना क्या है? और इस अबूआ आवास योजना में आवेदन कैसे करें?

झारखंड अबुआ आवास योजना 2024

झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2023 में अपने प्रदेश के कमजोर और बेघर लोगों के लिए 3 कमरों का घर देने के लिए झारखंड अबुआ आवास योजना को लॉन्च किया था। इस योजना से खासकर उन लोगों का घर बनाना था जिनके पास सिर छुपाने के लिए एक पक्का घर नहीं था। जैसा कि बताया गया इस योजना के अंतर्गत 15000 करोड रुपए से भी अधिक खर्च अगले 2 साल में किए जाएंगे।

अबूआ आवास योजना झारखंड का उद्देश्य

झारखंड के बहुत सारे लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका, जिसके चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने प्रदेश के उन लोगों के लिए इस योजना की शुरुआत की, जिनके पास पक्के मकान नहीं थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री का इस योजना  को लॉन्च करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के उन लोगों के लिए पक्का मकान उपलब्ध कराना था, जो कच्चे घरों में रहने को मजबूर थे या उनके पास घर ही नही था।

अबुआ आवास योजना के लाभ

  • यह योजना केवल झारखंड के निवासियों के लिए ही है।
  • योजना की शुरुआत झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया था।
  • योजना के अंतर्गत बनने वाला मकान में तीन कमरे होंगे जिसके साथ रसोई घर शौचालय भी होगा।
  • योजना का लाभ केवल पात्र लोगों को ही मिलेगा।
  • अबुआ आवास योजना में ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी आवेदन किया जा सकता है।

अबुआ आवास योजना झारखंड पात्रता

  • आवेदक झारखंड का ही निवासी होना चाहिए।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • अब वह आवास योजना उन जरूरतमंद लोगों को ही दिया जाएगा जिनके पास या तो घर नहीं है या फिर वह अभी भी कच्चे मकान में रहने के लिए मजबूर है।

अबुआ आवास योजना झारखंड दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाईल नम्बर और ईमेल आईडी
  • बैंक पास बुक

Abua Awas Yojana Jharkhand online apply

सबसे पहले आपको यह बता दें कि इस योजना में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ( aay.jharkhand.gov.in) को लॉन्च किया गया है। लेकिन अभी इस पर ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत नहीं की गई है। आपको बता दें कि इस योजना से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अब वह आवास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आप अपने पंचायत के मुखिया या ब्लॉक में जाकर योजना से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment